ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी डिलीवरी ड्राइवर गुरप्रीत सिंह ने अपनी दयालुता से सबका दिल जीत लिया। क्वींसलैंड की वेरिटी वांडेल ने अपने घर के सीसीटीवी फुटेज में देखा कि गुरप्रीत ने पार्सल डिलीवर करने के बाद बारिश शुरू होने पर उनके बाहर सुख रहे कपड़े उतारकर सावधानी से मोड़कर सुरक्षित स्थान पर रख दिए। वांडेल ने इस नेक काम का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया, जो वायरल हो गया और प्रियंका चोपड़ा ने भी इसकी सराहना की। गुरप्रीत ने कहा कि वे हमेशा ग्राहकों की मदद करते हैं। ऑस्ट्रेलिया पोस्ट ने भी उनके इस व्यवहार की प्रशंसा की।
No comments:
Post a Comment
Blog kaisa laga, please likh kar bataye ♥️