Thursday, November 6, 2025

Indian Markets Plunge: Nifty and Sensex in the Red Amid Global Weakness. भारतीय बाजार में गिरावट: वैश्विक कमजोरी के बीच निफ्टी 50 और सेंसेक्स लाल निशान में।

The primary reason behind the fall in Indian stock markets is weakness in global markets, heightened trade tension between the US and China, and the announcement of new tariffs by the US. This has triggered uncertainty among investors and led to aggressive selling by Foreign Institutional Investors (FIIs), overpowering domestic buying. Even though Domestic Institutional Investors (DIIs) have bought more, the strategy of FIIs to withdraw funds and move to cheaper markets is increasing downward pressure. On the domestic front, quarterly earnings, new IPO listings, and inflation data are also contributing to market volatility.

India’s stock market history is rich and dates back to the late 19th century. The Bombay Stock Exchange (BSE) is Asia’s oldest, founded in 1875 by Premchand Roychand, initially trading under a banyan tree in Mumbai, now known as Dalal Street. BSE formalized securities trading in India and shaped the capital market's early development. The National Stock Exchange (NSE) began operations in 1992, ushering in computerized trading. Sensex, the flagship index of BSE, was introduced in 1986 and named by Deepak Mohoni. Nifty 50, NSE's benchmark index, was launched in 1996. These indices have been instrumental in providing a barometer for market trends and guiding investors through the decades.

In Hindi-






भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी है। अमेरिकी और चीनी व्यापार युद्ध, वैश्विक मंदी की आशंका, और अमेरिका द्वारा नए टैरिफ लगाए जाने की खबरों ने निवेशकों के मन में डर पैदा कर दिया है। नतीजतन, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय मार्केट में भारी शॉर्टिंग की है, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी 50 लाल निशान में हैं। हाल के दिनों में यह भी देखा गया कि डोमेस्टिक संस्थागत निवेशक (DIIs) द्वारा अधिक खरीदारी के बावजूद बाजार में दबाव बना हुआ है, क्योंकि वैश्विक धन फ्लो कमजोर देशों की तरफ जा रहा है। घरेलू कारणों में तिमाही नतीजे, आईपीओ लिस्टिंग, व महंगाई के आंकड़े भी बाजार की चाल को प्रभावित कर रहे हैं.

भारत में शेयर बाज़ार का इतिहास बहुत पुराना है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) एशिया का सबसे पुराना एक्सचेंज है, जिसकी स्थापना 1875 में प्रसिद्ध व्यापारी प्रेमचंद रॉयचंद ने की थी। शुरुआत में शेयर ट्रेडिंग मुंबई के एक बरगद के पेड़ के नीचे होती थी, जिसे बाद में दलाल स्ट्रीट कहा गया। BSE की वजह से भारतीय पूंजी बाजार को एक औपचारिक मंच मिला। इसके बाद 1992 में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) आया, जिसने कंप्यूटराइज्ड ट्रेडिंग शुरू की। सेंसेक्स की शुरुआत 1986 में हुई, जिसका नाम दीपक मोहनी ने दिया था, और निफ्टी 50 को 1996 में NSE ने लांच किया था। इन दोनों इंडेक्स ने मार्केट को मापने और निवेशकों को दिशा दिखाने में बड़ी भूमिका निभाई है.







No comments:

Post a Comment

Blog kaisa laga, please likh kar bataye ♥️